Centurion Foundation’s historic announcements on Veer Abdul Hamid’s 60th Martyrdom Day
परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद के ६०वें बालिदान दिवस पर सेंचूरियन फाउंडेशन ने भारतीय सशस्त्रबलों, शहीद परिवारों और वीरता पुरस्कार विजेताओं के लिए ऐतिहासिक घोषणाएँ कीं |
लखनऊ, दिनांक – 10 September 2025
सेंचूरियन फाउंडेशन द्वारा आयोजित आज का भव्य समारोह भारतीय सशस्त्र बलों के अभ्यर्थियों, शहीद परिवारों और वीरता पुरस्कार विजेताओं को समर्पित रहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल आनंद्या सेन गुप्ता, पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम (PVSM, UYSM, AVSM, YSM) उपस्थित रहे, वहीं GOC मेजर जनरल सलील सेन, श्री नीरज सिंह (अध्यक्ष, FICCI यूपी) एवं माननीय मंत्री श्री दानिश आजाद अंसारी (वेलफेयर एवं वक्फ बोर्ड, उत्तर प्रदेश) की विशिष्ट उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक गरिमामयी बना दिया।
सेंचूरियन फाउंडेशन के चेयरमैन श्री शिशिर दीक्षित ने भारतीय युवाओं को सशक्त बनाने और शहीदों के परिवारों को सम्मान देने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं। इन घोषणाओं को लेफ्टिनेंट जनरल आनंद्या सेन गुप्ता, पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम और GOC मेजर जनरल सलील सेन ने औपचारिक रूप से स्वीकार किया और इसकी सराहना की।
घोषणाओं के मुख्य बिंदु:
GOC-in-C, Central Command लेफ़्टिनेंट जनरल आनंद्या सेन गुप्ता की उपस्थिति में सेंचूरियन फाउंडेशन के ऐतिहासिक एलान:-
- 100% Scholarship – भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना के शहीद परिवारों के पात्र रक्षा अभ्यर्थियों को, ऑन लाइन या ऑफ लाइन माध्यम से, रक्षा परीक्षाओं की तैयारी हेतु शत-प्रतिशत छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
- 100% Scholarship – सभी गैलेंट्री अवार्डीज़ (Gallantry Awardees) के पात्र पारिवारिक रक्षा अभ्यर्थियों को भी, ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से, रक्षा परीक्षाओं की तैयारी हेतु पूर्ण छात्रवृत्ति दी जाएगी।
- ₹5000 SSB Interview Prep Aid – प्रत्येक पात्र अभ्यर्थी को, जो SSB Interview में सम्मिलित हो रहा है, सेंचूरियन फाउंडेशन द्वारा भारत के सर्वश्रेष्ठ SSB कोचिंग मार्ग दर्शन हेतु ₹5000 की तैयारी सहायता प्रदान की जाएगी। इसकी वैधता 1 वर्ष होगी, यानी यदि कोई उम्मीदवार पहले प्रयास में सेलेक्ट नहीं होता, तो वह अगले 1 वर्ष के भीतर पुनः निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेगा।
- Dedicated Digital Panel Installation – सेंट्रलकमांड लखनऊ HRDC क्लास रूम में एक समर्पित डिजिटल पैनल स्थापित किया जाएगा, जिसके माध्यम से SSB इंटरव्यूप्रेप, स्पोकन इंग्लिश तथा ऑनलाइन सत्र संचालित किए जाएंगे।
- 100 Copies of ‘Ranneeti Book’ – SSB Interview तैयारी हेतु ‘रणनीति’ पुस्तक की 100 प्रतियाँ सेंट्रल कमांड की सभी आर्मी लाइब्रेरीज़ को प्रदान की जाएंगी।
- Free 6-Day Capsule SSB Sessions – प्रत्येक 6 माह में, SSB इंटरव्यू विशेषज्ञों द्वारा, लखनऊ HRDC में 6 दिवसीय कैप्सूल ऑफलाइन सत्र निःशुल्क आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम की विशेषताएँ
- लेफ्टिनेंट जनरल आनंद्या सेन गुप्ता, पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम का मुख्य अतिथि के रूप में आगमन और घोषणाओं को औपचारिक स्वीकृति।
- GOC मेजर जनरल सलील सेन की प्रेरणा दायक उपस्थिति।
- जुनैद आलम और जामिल आलम – ‘द लेजेंड वीर शहीद अब्दुल हमीद ट्रस्ट’ के चेयरमैन एवं उनके परिवार के अन्य सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
- वीरता पुरस्कार विजेताओं एवं उनके परिवारों की गरिमामयी उपस्थिति – जिनके अनुभव और सम्मान ने पूरे कार्यक्रम को भावनात्मक बना दिया।
- इंडियन एक्स-सर्विसमैन लीग के पदाधिकारी गण एवं सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
- 4th ग्रेनेडियर रेजिमेंटल सेंटर से आए अधिकारी, जेसीओ और जवान भी विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिससे समारोह में सेना की गौरवशाली परंपरा की झलक दिखाई दी।
- सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ – सेंचूरियन के छात्र छात्राओं ने देश भक्तिगीत, नृत्य और मंचन प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर किया।
मुख्य वक्तव्य
नीरज सिंह जी (रक्षा मंत्री के पुत्र, समाजसेवी एवं वरिष्ठ राजनेता) ने कहा कि “वीर अब्दुल हमीद की वीरता सभी रक्षा अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके बलिदान ने आने वाली पीढ़ियों को देश की रक्षा के लिए समर्पित होने की भावना दी है।” उन्होंने यह भी कहा कि सेंचूरियन फाउंडेशन जैसी संस्थाएँ युवाओं में अनुशासन और राष्ट्रसेवा की सोच को मजबूत बनाकर देश को और अधिक सशक्त बना रही हैं।
हेमंत दीक्षित जी (अध्यक्ष, सेंचूरियन फाउंडेशन) ने कहा कि “सेंचूरियन फाउंडेशन का उद्देश्य देश के युवाओं को रक्षा सेवाओं के लिए तैयार करना और शहीद परिवारों को सम्मान देना है। यह फाउंडेशन ग़ैर-सुविधासंपन्न वर्ग के बच्चों तक भी अपनी सेवाएँ पहुँचा रहा है।” उन्होंने यह भी कहा कि सेंचूरियन फाउंडेशन इस पहल को एक राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाकर हर राज्य और हर गाँव तक पहुँचेगा, जिससे देशभक्ति की भावना मज़बूत होगी।
माननीय मंत्री श्री दानिश आजाद अंसारी जी ने सेंचूरियन फाउंडेशन और श्री शिशिर दीक्षित को बधाई देते हुए कहा कि यह संस्था समाज में देशभक्ति के भाव को बच्चों-बच्चों तक पहुँचाने के लिए सराहनीय कार्य कर रही है और कक्षा 6 से अनिवार्य सैन्य प्रशिक्षण की मुहिम को भी आगे बढ़ा रही है।
श्री शिशिर दीक्षित जी ने कहा कि “सेंचूरियन फाउंडेशन अपने देशव्यापी अभियान से गाँव-गाँव तक, अंडरप्रिविलेज्ड बच्चों को एवं हर उस डिफेंस अभ्यर्थी को मदद कर रही है जो सेना की वर्दी पहनना चाहता है। संसाधन आड़े नहीं आएँगे और सेंचूरियन फाउंडेशन कक्षा 6 से ही इन बच्चों में असली देशभक्ति का भाव भरेगा, जिससे कम से कम हर घर से एक बेटा या बेटी सेना की वर्दी पहनने का गौरव प्राप्त कर सके और ‘राष्ट्रहित सर्वोपरि है’ का भाव सिखाया जा सके।”
श्री शिशिर दीक्षित जी ने भारतीय सेना को भी धन्यवाद दिया जिन्होंने सेंचूरियन फाउंडेशन द्वारा घोषित किए गए 6 बड़े ऐलानों का स्वागत किया, जिससे हज़ारों की संख्या में डिफेंस अभ्यर्थी, सेना के परिवार और जवान लाभान्वित होंगे।
Recent Posts
-
NDA 1 2026 Final…
November 5, 2026
-
60 SSB SRT Practice…
November 5, 2026
-
CDS-1 2026 Final Merit…
November 2, 2026
-
CDS 2027 Eligibility &…
October 24, 2026
-
Indian Army 10+2 TES-56…
October 22, 2026
Leave Comment